{"_id":"61bb94729260087cdb5dd7f0","slug":"government-should-make-law-to-build-temple-in-kashi-mathura-togadia-sambhal-news-mbd4128835175","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी-मथुरा में मंदिर बनाने के लिए कानून बनाए सरकार : तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी-मथुरा में मंदिर बनाने के लिए कानून बनाए सरकार : तोगड़िया
विज्ञापन
संभल। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि सरकार ने जिस तरह से तीन तलाक को लेकर कानून बनाया है उसी तरह काशी और मथुरा में मंदिर बनाने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान वोट मांगने आने वाले नेताओं से यह सवाल पूछें कि काशी-मथुरा के लिए कानून क्यों नहीं बनाया। यह सवाल सभी दलों के नेताओं से पूछा जाना चाहिए। उन्होंने तब्लीगी जमात और दारुल उलूम पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को संभल के तिवारी सराय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेन आए तोगड़िया ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा है कि सत्ता में बैठे लोगों को नारे लगाने और वादा करने का अधिकार नहीं है। उन्हें तो अपना काम करना चाहिए। काशी कोरिडोर के उद्घाटन के सवाल पर उन्होंने कहा कि विकास होने चाहिए, लेकिन जब तक नंदीकेश्वर के सामने बाबा विश्वनाथ का मंदिर नहीं होगा और हमारी मां श्रृंगार गौरी मस्जिद से मुक्त नहीं होंगी, तब तक ये काम छोटे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम तीन तलाक को लेकर कानून बना सकते हैं तो काशी-मथुरा के लिए क्यों नहीं बना सकते। कहा कि राम मंदिर के निर्माण का श्रेय किस राजनीतिक दल को नहीं जाता है। इसके लिए हिंदुओं ने संघर्ष किया था और सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था। किसानों के आंदोलन समाप्ति पर कहा कि किसानों की जीत हुई है। आंदोलन के दौरान जिन 700 किसानों ने जान गंवाई है उनके परिजनों को एक-एक करोड़ का रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए।
अब राजनीति का हिंदूकरण हो रह है
राहुल गांधी के बयान मैं हिंदू हूं, हिंदुत्वादी नहीं के सवाल पर तोगड़िया ने कहा कि देश में अब तक धर्मनिरपेक्ष बनने की स्पर्धा थी, अब हिंदुत्व के दबाव और जागरण के कारण मैं हिंदू हूं और मैं ही सही हिंदू हूं की स्पर्धा है। अब भारत की राजनीति का हिंदूकरण हो गया है यह हिंदुओं की जीत है।
विज्ञापन
भारत को अफगानिस्तान नहीं बनाना है तो जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिए। वरना हिंदू भारत में अल्पसंख्यक हो जाएगा। संभल, मुरादाबाद, बिजनौर और मेरठ को अफगानिस्तान नहीं बनाना है तो दो से ज्यादा बच्चों पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार कानून बनाए। कहा कि लोकतंत्र में दबाव बनाएंगे तो सरकार काम करती है। सभी दलों पर दबाव बनाएं।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने कराया कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने हिंदू रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अंतरराष्ट्र्ीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पगड़ी बांधी और हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान हिंदू हेल्प लाइन के बारे में विस्तार से भी बताया। कहा कि देश में कहीं भी जाएंगे तो हिंदू हेल्प लाइन से मदद मिलेगी। डा. तोगड़िया ने कहा कि देश में कोई भी कमजोर हिंदू भूखा नहीं सोएगा और उपचार भी निजी चिकित्सकों से मिलेगा। उपचार के लिए टीम पूरे देश में काम कर रही है। इस दौरान राकेश वार्ष्णेय, ईश्वरी, वीरपाल, अशोक गौतम, मनोज व्यास, गौरव राघव, उमेश शर्मा, अंशू शर्मा, जीतपाल यादव, श्याम सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।