फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Goods worth five lakhs stolen including cash by putting mask in the house

: मकान में नकब लगाकर नकदी सहित पांच लाख का माल चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Goods worth five lakhs stolen including cash by putting mask in the house
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर में चोर मकान के पीछे दीवार में नकब लगाकर नकदी, जेवर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। परिजन घर के आंगन में सोते रह गए और चोरों ने घर खंगाल दिया। चोरी की घटना का सुबह पता चला। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर निवासी जागन सिंह का मकान आबादी के बाहरी छोर पर है। रात के समय परिजन आंगन में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान के पीछे की दीवार में नकब लगा दिया और घर में छोटे संदूक में रखी नकदी, जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सोमवार को भोर में चार बजे जागन सिंह की बेटी देववती उठी तो कमरे में सामान गायब देखा।
विज्ञापन

नकब लगा देखा तो उसकी चीख निकल गई। अन्य परिजन भी कमरे में दौड़कर पहुंचे। देखने पर पता चला कि चोर रात के समय संदूक में रखी करीब तीन लाख रुपये की नकदी, एक तोले सोने की चेन, एक फूल, दो लौंग लगभग सवा दो तोला सोने की जेवर, डेढ़ किलो चांदी जिसमें पाजेब, लच्छे, व चांदी के अन्य जेवर, कपड़े व अन्य सामान के गायब थे। जागन की दो विवाहित बेटियां भी घर आई हुई हैं। चोर रात के समय उनके सामान नकदी व जेवर के बैग भी चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed