फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl's hand cut off after getting stuck between tractor bumper and wall, condition critical

Sambhal: मासूम का कटा हाथ लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, चिकित्सक रह गए हैरान, ट्रैक्टर की टक्कर से हादसा

Tue, 17 Oct 2023 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 17 Oct 2023 01:07 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि बच्ची घर के बाहर बैठी थी। इस बीच एक ट्रैक्टर चालक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के बंपर और दीवार के बीच में हाथ आने से वह कट गया। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Girl's hand cut off after getting stuck between tractor bumper and wall, condition critical
संभल में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची का हाथ कटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलुपर धतरा में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पांच वर्षीय मासूम को रौंद डाला। ट्रैक्टर के अगले हिस्सा जब दीवार से टकराया तो उसमें बच्ची का एक हाथ फंस गया और कट गया। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की ओर दौड़ पड़े। साथ ही उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।

विज्ञापन


जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को वहीं छोड़कर मौके से भाग गया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव रसूलपुर धतरा निवासी शशिपाल ने बताया कि सोमवार की दोपहर एक बजे के करीब उनकी बेटी कामनी घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थी।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव निवासी ही एक युवक अपना ट्रैक्टर लेकर गुजर रहा था। टैक्टर अनियंत्रित हुआ और चबूतरे पर बैठी बेटी को रौंदते हुए दीवार से टकरा गया। ट्रैक्टर के आगे लगे लोहे के बंपर और दीवार में फंसकर उसकी बेटी का एक हाथ कट गया। पीड़ित पिता ने बताया कि उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैदनगली में संभल के युवक की हादसे में मौत

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का के मोड़ पर रिश्तदारी में आए संभल के गांव सिरसी निवासी भुवनेश कुमार (30) को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। रिश्तेदारों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई।


संभल के गांव सिरसी निवासी भुवनेश की सैदनगली के गांव पंडकी में रिश्तेदारी है। रविवार की रात वह अपनी रिश्तेदारी में आया था। गांव ढक्का के मोड़ पर वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान आए तेज रफ्तार कार चालक उसे टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में भुवनेश गंभीर रूप से घायल हो गए।


सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed