{"_id":"5b198edd4f1c1ba76e8b6a1d","slug":"girl-dies-in-dhang","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांग में दबकर बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांग में दबकर बालिका की मौत
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
संभल के निजी अस्पताल में पहुंची घायल नेकसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर की लिपाई पुताई के लिए रोड के किनारे से चिकनी मिट्टी खोदने गई मां बेटियों पर ढांग गिर गई। किसी तरह मां व एक बेटी को तो बचा लिया गया लेकिन एक बालिका की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। घटना से कोहराम मच गया है।
धनारी थाना क्षेत्र के मढ़ावली गांव निवासी रोहताश पुत्र भोले को अपने घर की लिपाई पुताई करनी थी। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रैक्टर ट्राली पर अपनी पत्नी नेक्सी व बारह साल की बेटी कल्लो व आठ साल की ललतेश को बैठाकर चल दिया।
जानकारी मिली कि मढ़ावली-कैला देवी मार्ग पर लालपुर तिराहे के पास पहुंचकर सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली को खड़ा कर दिया। नेक्सी अपनी दोनों बेटियों के साथ सड़क किनारे मिट्टी खोदने लगी, रोहताश मिट्टी लाकर ट्राली पर डालने लगा। मिट्टी खोदते-खोदते तीनों गहराई में चली गईं। अचानक मिट्टी की ढ़ांग भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन
चीख सुनकर रोहताश ने शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण दौड़े। मिट्टी हटाकर किसी तरह नेक्सी व कल्लों को बाहर निकाला गया। लेकिन ललतेश को बाहर निकालने में थोड़ी देर हो गई। उसके ऊपर कई क्विंटल मिट्टी गिर गई थी, जिससे जब तक ललतेश को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हालांकि सभी को चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन ललतेश को मृत घोषित कर दिया गया। नेक्सी व कल्लों को भी गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। नेक्सी की हालत गंभीर बताई जा रही है।