फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl crushed to death by truck, mother dies in hospital during treatment

ट्रक से कुचलकर बालिका की मौत, बचाने दौड़ी मां भी ट्रक की चपेट में आई, गंभीर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Girl crushed to death by truck, mother dies in hospital during treatment
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर आबादवाली के पास बाइक में तेल खत्म होने पर रुके दंपती की पांच वर्षीय बच्ची अचानक सड़क पर चली गई। इस दौरान उधर से गुजरे ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटी को बचाने के लिए दौड़ी मां भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हुई। पुलिस ने बालिका के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि घायल मां को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। अस्पताल में उपचार के दौरान मां की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली के खानपुर के निवासी सुरेश की ससुराल हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के शाहपुर चमारान गांव में है। सुरेश की साली संभल रहती है। रविवार को सुरेश अपनी पत्नी रीता और पांच वर्षीय पुत्री श्रेया के साथ ससुराल शाहपुर चमारान गांव गए थे। वहां से वो सुरेश अपनी पत्नी रीता पुत्री श्रेया और साले नीरज के साथ छोटी साली से मिलने के लिए संभल जा रहे थे। बताया जाता है संभल-मुरादाबाद मार्ग पर आबादवाली के पास सुरेश के बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इस दौरान नीरज और सुरेश पेट्रोल भराने चले गए। जबकि रीता पांच वर्षीय पुत्री श्रेया के साथ सड़क किनारे खड़ी थी। बताया जाता है श्रेया अचानक मां का हाथ छुड़ाकर हाईवे पर पहुंच गई। तभी मुरादाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने इसे श्रेया को कुचल दिया। बचाने दौड़ी मां रीता भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान देर रात मां रीता की मौत हो गई। जबकि बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

संभल। घर हो या बाहर बच्चों के खेलने के दौरान गिरने, चोट लगने, दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंकाएं हर समय अधिक रहती हैं। हर एक अभिभावक इसे महसूस भी करता है। ऐसे में कुछ बातों को सुनिश्चित करके आप घर और बाहर बच्चों को बड़े हादसों से बचा सकते हैं। बच्चों को अपने घर से बाहर न निकलकर सड़क पर खेलने से रोंके। बच्चों के खेलते समय घर का कोई न कोई सदस्य अवश्य मौजूद रहे। देखें कि बच्चा जहां खेल रहा है, वह स्थान कैसा है। आसपास का क्षेत्र सुरक्षित है या नहीं। गलत लोग तो आते-जाते न हों। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल। दो पाहिया वाहन या फिर चार पहिया, इनके संचालन में लापरवाही न बरतें। क्योंकि कभी-कभी यह लापरवाही भारी पड़ जाती है। सोमवार को बाइक के संचालन में लापरवाही ही सुरेश के परिवार पर भारी पड़ गई। क्योंकि जिस बाइक से यह लोग घर से निकले थे, उसमें इतना भी पेट्रोल नहीं था कि वह संभल तक पहुंच जाती। आबादवाली में पेट्रोल खत्म होने पर ही यह लोग रुके थे और हादसा हो गया।

बालिका की मौत के मामले में अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।-रामवीर सिंह , प्रभारी हजरतनगरगढ़ी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed