{"_id":"690265ba6e55078c170bc4fb","slug":"ganga-mela-route-diversion-to-be-implemented-from-this-afternoon-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-128528-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा मेला : रूट डायवर्जन आज दोपहर से होगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा मेला : रूट डायवर्जन आज दोपहर से होगा लागू
विज्ञापन
संभल। अमरोहा जिले के तिगरी धाम और संभल जिले के सिसौना डांडा में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा मेले के दृष्टिगत तैयार रूट डायवर्जन बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से लागू हो जाएगा। डायवर्जन पांच नवंबर को मेले की समाप्ति तक लागू रहेगा। जिले के यातायात प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि जिले में नौ प्वाइंट बनाए गए हैं। हालांकि इस अवधि में गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के सभी वाहनों को छूट रहेगी, वह संबंधित गंगाघाट तक आसानी से पहुंच सकते हैं। मालूम हो कि कार्तिक गंगा मेला को लेकर संभल समेत आसपास के जिलों में सड़कों पर भीड़ बढ़ गई है। सीमावर्ती जिला अमरोहा के तिगरी गंगाधाम और बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में गंगा मेले का आयोजन किया गया है। संभल के सिसौना डांडा में भी मेला लगा है। इस सबके दृष्टिगत जिला प्रशासन ने जिले में रूट प्लान और रूट डायवर्जन तय किया है। पूरे जिले में नौ डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। इन्हीं प्वाइंट पर मौजूद रहने वाले यातायात और पुलिस कर्मी वाहनों का रूट डायवर्जन कराएंगे। जिला प्रशासन ने इसे जारी कर दिया है।
0000
इन मार्गों से गुजारा जाएगा ट्रैफिक
-मुुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात : यातायात को चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहा, गवां से केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा से इंद्रा चौक बबराला से नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा होकर गंतव्य को जाएगा।
-मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़, आगरा जाने वाला यातायात : यातायात को बहजोई, धनारी, इंद्राचौक बबराला से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।
-बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़, आगरा जाने वाला यातायात : बहजोई, धनारी, इंद्राचौक बबराला और गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।
-इस्लामनगर (बदायूं) रोड से दिल्ली, अलीगढ़ जाने वाला यातायात : यातायात को बहजोई में इस्लामनगर चौराहे से धनारी, इंद्राचौक बबराला, गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- दिल्ली-अलीगढ़ से नरौरा पुल से चंदौसी, संभल, मुरादाबाद को जाने वाला यातायात : यातायात को नरौरा पुल से नेहरू चौक गुन्नौर, धनारी व संभल, बहजोई होकर अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- दिल्ली-अलीगढ़ से नरौरा पुल की ओर से बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात : यातायात को नेहरू चौक गुन्नौर से सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ को भेजा जाएगा। सहसवान, बदायूं की ओर से आने वाले यातायात को दिल्ली के लिए नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।
- चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली-गजरौला मार्ग की ओर जाने वाला यातायात : इस मार्ग पर भारी एवं व्यावसायिक वाहन, ट्रक, कैंटर, रोडवेज बस, निजी बस, सभी माल वाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
-केसरपुर तिराहा से टी-प्वाइंट चौकी अनूपशहर की ओर भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
-इंद्रा चौक बबराला से जिजौड़ा टांडा से टी-प्वाइंट पुलिस चौकी की ओर भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
0000
डायवर्जन प्वाइंट
- नुरपुर तिराहा थाना गुन्नौर।
-इंद्राचौक थाना गुन्नौर।
- केसरपुर तिराहा थाना रजपुरा।
-चौकी टी-प्वाइंट अनूपशहर पुल थाना रजपुरा।
-गवां-रहरा तिराहा।
-सिसौना डांडा में मेन गेट के सामने।
- चौधरी सराय चौराहा थाना संभल।
- वाजिदपुरम वाईपास मुरादाबाद रोड थाना संभल।
- सिरसी बिलारी तिराहा थाना हजरतनगर गढ़ी।