फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gang rape with a woman who went in kinship, case against three including father and son

रिश्तेदारी में गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पिता-पुत्र समेत तीन पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with a woman who went in kinship, case against three including father and son
संभल। रिश्तेदारी में गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर व्यक्ति और उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई। बाद में ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन

कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के अवसर पर महिला अपने बेटे के साथ रिश्तेदारी में पहुंची थी। आरोप है कि रात्रि में महिला के साथ रिश्तेदार व उसके दो पुत्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उस समय महिला ने यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन अब आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वीडियो मोबाइल पर डाली और ब्लैकमेलिंग करके एक लाख रुपये की मांग की। जिसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामकिशोर और उसके दोनों पुत्र गवेंद्र और प्रवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कैलादेवी थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed