{"_id":"57d30c0f4f1c1ba83031bac9","slug":"ganesh-visarjan-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहजोई में वैकल्पिक मार्ग से निकलेगी गणेश विसर्जन यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहजोई में वैकल्पिक मार्ग से निकलेगी गणेश विसर्जन यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। मोहल्ला नया बाजार की गणेश प्रतिमा के विसर्जन को लेकर पिछले वर्ष हुए विवाद के मद्देनजर शुक्रवार को थाने में एएसपी की मौजूदगी में दोनों समुदायों की बैठक हुई। इसमें वैकल्पिक मार्ग से गणेश विसर्जन यात्रा निकालने पर सहमति बनी।
बता दें कि बीते वर्ष मोहल्ला की गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा के रूट को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया था। इस बार प्रतिमा के स्थापित किए जाने के बाद से ही दोनों समुदायों में तनातनी शुरू हो गई थी। पुलिस की मौजूदगी में कई दौर की बैठकें दोनों पक्षों के अड़े रहने के कारण बेनतीजा रही थीं। इसी मामले को लेकर शुक्रवार की दोपहर दो बजे एएसपी कमलेश दीक्षित की मौजूदगी में दोनों समुदायों की बैठक हुई। इसमें दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी। बाद में वैकल्पिक मार्ग से विसर्जन यात्रा निकालने पर सहमति बनी।
इसके तहत विवादित मार्ग से होकर गणेश विसर्जन यात्रा न ले जाते हुए नए मार्ग गोलागंज से होकर ले जाई जाने की बात कही गई। वैसे पूरे मामले को सुगमता से निपटाते हुए समस्या के समाधान को लेकर आगामी 20 सितंबर 2016 को दुबारा दोनों संप्रदायों को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में थानाध्यक्ष प्रवीन सोलंकी समेत पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, रमेश चंद्र बादशाह, गोविंदा वार्ष्णेय, योगेश टिल्ला, अमित मोदी, रईस अहमद कुरेशी, मोहम्मद आजम, मोहम्मद उमर व हाजी जब्बार आदि रहे।