फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   From 12 noon tomorrow, vehicles will travel via diverted routes.

Sambhal News: कल दोपहर 12 बजे से बदले रास्तों से गुजरेंगे वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
From 12 noon tomorrow, vehicles will travel via diverted routes.
चंदौसी। दशहरा को देखते हुए संभल शहर में मंगलवार दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्ट किया जाएगा। वाहनों को बदले मार्गों से गुजरना होगा। भारी वाहनों और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। चंदौसी में रूट डायवर्जन दिवाली पर किया जाएगा।
विज्ञापन

साल के बड़े त्योहार नजदीक आ गए हैं। दशहरा से त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 20 अक्तूबर को दशहरा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। त्योहारों से पहले ही बाजारों में भीड़ जुटने लगी है। जाम की स्थिति बनने लगी है। जिससे यातायात पुलिस ने दशहरा को लेकर जाम की समस्या न बन सके।
विज्ञापन

इसके लिए संभल शहर के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। मंगलवार दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। हालांकि चंदौसी में रामबाग धाम पर रावण दहन को लेकर भीड़ अधिक रहती है। यहां व्यवस्था बनाने के लिए कैथल गेट पुलिया पर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

दशहरा पर ये रहेगी यातायात डायवर्जन व्यवस्था
भारी वाहनों के लिए ः चंदौसी की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन जिन्हें बहजोई, गंवा एवं हसनपुर की ओर जाना है, वे चंदौसी रोड बाईपास से वाजिदपुरम, भोलेश्वर चौकी एवं खग्गूपुरा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। वापसी में भी इन्हीं मार्गों का प्रयोग करते हुए चंदौसी की ओर जाएंगे।
हल्के वाहनों के लिएः चंदौसी की ओर से आने वाले हल्के वाहन (कार, पिकअप एवं छोटा हाथी आदि) चंदौसी रोड बाईपास से वाजिदपुरम होते हुए चंदौसी चौराहा के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे। वापसी में भी इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे।
चंदौसी की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन एवं ई-रिक्शा: चंदौसी की ओर से आने वाले समस्त दोपहिया वाहन एवं ई-रिक्शा गांव मंडी वाले रास्ते से यशोदा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे तथा वापसी में भी इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे।
चंदौसी चौराहा की ओर जाने वाले दोपहिया वाहन: चंदौसी चौराहा से चंदौसी की ओर जाने वाले समस्त दोपहिया वाहन यशोदा चौराहा एवं मंडी गांव वाले मार्ग से होते हुए चंदौसी रोड पर जाएंगे।
-----------
चंदौसी शहर में धनतेरस से होगा लागू होगी व्यवस्था
टीएसआई जगरोशन ने बताया कि चंदौसी में धनतेरस से तीन दिन तक बाजार में रूट प्लान लागू किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो ई-रिक्शा के संचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा। अन्यथा ई-रिक्शा के लिए वनवे प्लान किया जाएगा। कार व अन्य चारपहिया वाहनों के बाजार में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

दशहरा पर जनपद वासियों को जाम का सामना न करना पड़े। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। संभल में मंगलवार दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। चंदौसी में कैथल गेट पुलिया पर दो यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।
-जगरोशन, जिला यातायात प्रभारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed