{"_id":"67705e17733c08e8870761f8","slug":"friends-went-on-hunger-strike-due-to-non-arrest-of-the-murderers-of-the-lawyer-sambhal-news-c-204-1-chn1003-116361-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वकील के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अनशन पर बैठे साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वकील के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अनशन पर बैठे साथी
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)।
अधिवक्ता सत्यपाल सिंह राणा के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से तहसील बार एसोसिएशन के वकीलों में रोष है। आक्रोशित वकील शनिवार को तहसील गेट पर अनशन पर बैठ गए। नारेबाजी कर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साथ ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
तहसील में शुक्रवार को हुई एसोसिएशन की बैठक में निर्णय लेने के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे वकीलों ने तहसील गेट पर अनशन शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं की मांग है कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।पहले दिन के अनशन पर बार अध्यक्ष मुकेश पाल सिंह यादव, देशराज सिंह, प्रदीप यादव, हरपाल सिंह राणा व हृदेश यादव बैठे। शाम पांच बजे तक वकील अनशन पर बैठे रहे। रविवार को अवकाश होने के कारण अब सोमवार को वकील अनशन पर बैठेंगे।
वकीलों ने कहा कि 18 दिसंबर की सुबह बहजोई में वकील सत्यपाल सिंह राणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिससे अधिवक्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि एक जनवरी से आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान सचिव अरविंद कुमार गुप्ता, पिन्टेश शर्मा, विजय पाल सिंह यादव, सत्यवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, तारिक अनवर, बलराम शर्मा, शीशपाल सिंह, मोहम्मद खालिद सैफी, अवधेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।