फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Free travel on Ganga Expressway stopped, toll tax collection started

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर फ्री सफर बंद, टोल टैक्स की वसूली शुरू

Mon, 18 May 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 18 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Free travel on Ganga Expressway stopped, toll tax collection started
संभल। गंगा एक्सप्रेसवे पर फ्री सफर बंद हो गया। शनिवार की रात से एक्सप्रेसवे पर वाहनों से टोल टैक्स की वसूली शुरू हो गई। पहली कार से 255 रुपये टोल लिया गया है। कर्मचारियों ने पूजन के बाद कार चालक को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर आरके त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की रात पूजन किया गया और 17 मई की शुरुआत से ही टोल लिया जाना शुरू हो गया है। अब ट्रायल अवधि खत्म हो गई है। अब वाहन चालकाें को प्रतिकिलोमीटर टोल अदा करना है।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक जा रहे 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे संभल जिले में 38.6 किलोमीटर गुजर रहा है। जिले के 31 गांवों से होकर गुजरे इस एक्सप्रेसवे पर (इंटरचेंज) चढ़ने-उतरने के लिए खिरनी मोइनुद्दीनपुर और लहरावन में बनाए गए हैं। इन्हीं दो प्वाइंट पर टोल लिया जाना है। ट्रायल अवधि में प्रतिदिन 3000 वाहन गुजर रहे थे। पहले दिन टोल लिया गया तो वाहनों की संख्या कम हो गई है। रविवार को करीब एक हजार वाहनों की आवाजाही हुई है। इसमें भी ज्यादातर चालक टोल को लेकर सवाल करते रहे। हालांकि टोल सभी ने अदा किया। मालूम हो लोकार्पण 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने शाहजहांपुर से किया था। 17 दिन तक टोल ट्रायल अवधि में चला है। इस दौरान 50 हजार से ज्यादा वाहन गुजरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed