फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Free distribution started at ration shops in the district

जिले में राशन दुकानों पर निशुल्क वितरण शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Free distribution started at ration shops in the district
संभल। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत जिले में राशन की दुकानों पर निशुल्क राशन का वितरण शुरू हो गया है। यह वितरण 31 दिसंबर तक किया जाएगा। निशुल्क वितरण के लिए प्रति यूनिट पर तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल का आवंटन शासन ने किया है। राशन का शत-प्रतिशत वितरण हो और कार्डधारकों को पूरा राशन मिले, इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना नवंबर में खत्म हो रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की ओर से होली तक मुफ्त राशन वितरण की घोषणा कर दी। इसके बाद से यूपी के पात्र राशन कार्ड धारकों को हर महीने 10 किलो राशन मुफ्त दिया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि जिले में निशुल्क राशन का वितरण 27 दिसंबर से शुरू हुआ है, जो 31 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

जिलेभर में 947 राशन की दुकानों के माध्यम से पात्रों को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वितरण की व्यवस्था पारदर्शी रहे और पूरा राशन कार्डधारकों को मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। राशन विक्रेता वितरण के अंतिम दिन ऐसे कार्ड धारकों को भी राशन का वितरण कर सकेंगे, जिनकाकिसी कारणवश ई-पॉश मशीन में अंगूठा नहीं आता है। मोबाइल वेरिफिकेशन के माध्यम से ऐसे लोगों को राशन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed