फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fraud

भाजपाइयों के साथ लगाया कैबिनेट मंत्री फोटो लगाया

Sun, 14 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 14 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद और उनके बेटे सुहेल इकबाल का फोटो फर्जी तरीके से भाजपा के दिग्गजों के साथ लगाने का मामला गरमा गया। सोशल साइट फेसबुक के माध्यम से इसे कई लोगों तक पोस्ट किया गया तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। कैबिनेट मंत्री के बेटे ने कोतवाली संभल में रिपोर्ट दर्ज कराई है।



हाल में ही संभल ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव हुए हैं। चुनाव में भाजपा समर्थित कुसुम देवी दूसरी बार ब्लाक प्रमुख चुनी गईं हैं। उनकी जीत के आभार का एक विज्ञापन डिजाइन किया गया है। विज्ञापन में भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के मंत्री नवाब इकबाल महमूद और उनके बड़े बेटे सुहेल इकबाल का फोटो कुसुम देवी की जीत का आभार व्यक्त करते हुए दर्शाया गया। जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। फर्जी तरीके से फोटो लगाकर तैयार किए गए किए विज्ञापन में कैबिनेट मंत्री और उनके बड़े बेटे सुहेल इकबाल का फोटो दर्शाने के बाद तमाम लोगों के फेसबुक पर इसे पोस्ट किया गया।
विज्ञापन



 जब इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री के छोटे बेटे शान इकबाल को हुई तो उन्होंने शनिवार को संभल कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर सोनम चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोनम चौधरी कौन हैं? यह बात अभी साफ नहीं है। पुलिस को फेसबुक आईडी पर जो मोबाइल नंबर मिला है उस पर कोई संपर्क नहीं हो सका है। फिलहाल इसे फेसबुक की फेक आईडी माना जा रहा है। हालांकि यह आईडी काफी पुरानी है। कई जाने माने लोग इस आईडी से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिन्हें जनता ने नकार दिया वे अब छिछोरी और घटिया हरकतों पर उतर आए हैं। हम सपा के सच्चे सिपाही हैं। सपा में ही रहेंगे लेकिन कुछ विरोधियों ने भाजपा के दिग्गजों के साथ फर्जी तरीके से फोटो लगाकर भ्रम फैलाने का काम किया है। यह वही लोग हैं मुसलमानों के नाम पर वोट लेते रहे लेकिन अपने मोहल्ले में एक सड़क तक नहीं बनवा सके। मैंने संभल के विकास के लिए जितना काम किया है उतना काम कभी नहीं हुआ। मैं आगे भी संभल की जनता के लिए काम करता रहूंगा। इस तरह की घटिया हरकत करने वालों को जनता ही जवाब देगी।  नवाब इकबाल महमूद, कैबिनेट मंत्री।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed