फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four youths riding a tempo kidnapped a girl

Sambhal News: टेंपो सवार चार युवकों ने किया युवती का अपहरण

Mon, 27 Apr 2026 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 27 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Four youths riding a tempo kidnapped a girl
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान से सामान लेने गई एक युवती को चार युवकों द्वारा जबरन टेंपो में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती ने साहस दिखाते हुए रास्ते में टेंपो से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, उसकी बहन गांव की दुकान से घर लौट रही थी, तभी एक नामजद समेत चार युवकों ने उसे जबरन उठाकर टेंपो में डाल लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे नशा भी सुंघा दिया। युवती के मुताबिक, आरोपी आपस में उसे बेचने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन

बताया गया कि बहजोई पहुंचने पर जब टेंपो एक स्पीड ब्रेकर पर धीमा हुआ तो युवती उसमें से कूदकर भाग निकली और शोर मचाने लगी। आरोपियों ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन लोगों के इकट्ठा होने डर से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद युवती ने एक आइसक्रीम विक्रेता से मोबाइल लेकर अपने भाई को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।

थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed