फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four including father, son and daughter died in road accident, two are in critical condition

सड़क हादसे में पिता-बेटा और बेटी समेत चार की मौत, मासूम बच्ची समेत दो की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Four including father, son and daughter died in road accident, two are in critical condition
संभल। शादी समारोह में जा रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर-ट्रिपलर ने टक्कर मार दी। इसमें तीन मासूम समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां दो मासूम समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक बच्ची और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे असमोली थाना क्षेत्र के सैदनगली-पाकबड़ा रोड स्थित हसनगढ़ में बाइक सवारों को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रिपलर ने टक्कर मार दी। इसमें जिला अमरोहा के हसनपुर अंतर्गत मोहल्ला मुबारकपुर निवासी यासीन (26) पुत्र हसीन, उनकी तीन वर्षीय बेटी अलीशा, छह महीने का बेटा अलिब, नखासा थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी (55) वर्षीय सास छोटी पत्नी मियांजान की मौत हो गई। जबकि यासीन की पत्नी फूलजहां और दो वर्ष की मासूम बेटी अलीना गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब यासीन नखासा थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर स्थित ससुराल से अपने परिवार के साथ बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा अंतर्गत गांव रतनपुर कलां निवासी एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही सैदनगली-पाकबड़ा मार्ग स्थित गांव हसनगढ़ तिराहे पर पहुंचे तो सामने से आए ट्रैक्टर-ट्रिपलर ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि दूर दूर तक हादसे की आवाज पहुंची। बाइक सवार लोग भी इधर उधर बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो चालक ट्रैक्टर-ट्रिपलर छोड़कर मौके से भाग गया। एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की सहायता से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक यासीन के साले नवीजान ने बताया कि उनके बहनोई हसनपुर में किसी कारखाने में पेटीकोट सीने का काम करते थे। पिछले कुछ दिनों से काम बंद चल रहा था तो गांव फतेहपुर ससुराल आए हुए थे।

सोमवार को रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने के लिए पाकबड़ा के गांव रतनपुर कलां जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। वहीं थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि दो मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। एक महिला और मासूम बच्ची अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed