फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four accidents occurred on Ganga Expressway, 13 people were injured.

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए चार हादसे, 13 लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Four accidents occurred on Ganga Expressway, 13 people were injured.
बहजोई(संभल)। गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए अलग-अलग हादसों में कंटेनर व कैंटर पलट गए। वहीं, एक थार व स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसों में 13 लोग घायल हुए हैं। हालांकि सिर्फ दो घायलों को ही रेफर किया गया है। हाईवे की टीम ने पलटे वाहनों को क्रेन से हटाकर मार्ग सुचारु किया।
विज्ञापन

यह सभी हादसे शुक्रवार को सुबह करीब पौने चार बजे से लेकर पांच बजे के बीच हुए। गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव बिचपुरी के निकट मेरठ की ओर से प्रयागराज की ओर जा रहा चावल लदा एक कैंटर पलट गया। इससे कैंटर सवार झारखंड निवासी मिथलेश यादव व संदीप कुमार घायल हो गए। वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे के एंबुलेंसकर्मियों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन


इसके अलावा गांव लहरावन के निकट नाइट्रोजन गैस के सिलिंडरों से लदा एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे कैंटर मेरठ की गुडविन कॉलोनी निवासी सतीश व मुजफ्फरनगर के खानपुर मंसूर निवासी प्रदीप घायल हो गए। सीएचसी स्टाफ के मुताबिक हादसे में दोनों लोग झुलसकर घायल हो गए। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पलटे हुए नाइट्रोजन सिलिंडरों से लदे कैंटर से पीछे से आ रही एक स्कार्पियो कार भिड़कर डिवाइडर से टकरा गई। इससे स्कॉर्पियो सवार चोटिल हो गए। वहीं, स्कॉर्पियो कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी लेने पर सामने आया कि कार में बिहार निवासी पांच लोग सवार थे। स्कार्पियो कार मेरठ की ओर से प्रयागराज की ओर जा रही थी।

इसके अलावा, गंगा एक्सप्रेसवे पर ही प्रयागराज से मेरठ की ओर जा रही थार गांव अचलपुर के निकट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इससे थार सवार चार लोग चोटिल हो गए। इस बीच, पुलिस व गंगा एक्सप्रेसवे के स्टाफ की ओर से क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने बताया कि घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। वहीं, क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed