{"_id":"61fd765e07014a4edb21820a","slug":"former-sp-district-president-told-threat-to-the-life-of-abdullah-azam-complained-to-dig-sambhal-news-mbd417971160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ने अब्दुल्ला आजम की जान को बताया खतरा, डीआईजी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ने अब्दुल्ला आजम की जान को बताया खतरा, डीआईजी से की शिकायत
विज्ञापन
संभल। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने डीआईजी मुरादाबाद को पत्र दिया है। इसमें उन्होंने रामपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और अब्दुल्ला आजम की जान को खतरा बताया है। पुलिस पर अकारण परेशान करने का आरोप भी लगाया है।
शुक्रवार को दिए पत्र में कहा गया कि रामपुर में पुलिस भाजपा के इशारे पर गलत तरीके से काम करती रही है। आजम खां और उनका परिवार निशाने पर रहा है। आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम चुनाव लड़ रहे हैं। विरोधियों को अब्दुल्ला का जेल से बाहर आना खल रहा है। इसलिए भाजपा के इशारे पर पुलिस अब्दुल्ला को परेशान कर रही है। भाजपा नेता और पुलिस प्रशासन से उनकी जान को खतरा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष का आरोप है कि आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत खां शानू को भी पुलिस परेशान कर रही है। फसाहत खां शानू की मां को हार्ट अटैक हुआ है। आरोप है कि भय का माहौल बनाया जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से अपना काम करे किसी को परेशान नहीं करे और आजम खां के परिवार की कड़ी सुरक्षा की जाए। कहा कि यदि कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।