{"_id":"6a0a1f6d821785dd7f08ecd9","slug":"former-husband-and-in-laws-accused-of-blackmail-and-harassment-fir-lodged-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-135532-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पूर्व पति और ससुराल वालों पर ब्लैकमेल व उत्पीड़न का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पूर्व पति और ससुराल वालों पर ब्लैकमेल व उत्पीड़न का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Mon, 18 May 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 18 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती थाने में दिल्ली के शाहदरा अंतर्गत वेलकम निवासी महिला ने पूर्व पति व ससुरालियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग व मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। महिला ने एसपी से शिकायत की थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
एसपी को दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी करीब पांच वर्ष पहले थाना क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका पति बाहर रहने लगा और वह ससुराल में अकेली रहती थी। वह नौकरी करती थी और घर खर्च के लिए ससुराल वालों को पैसे भी देती थी। जब उसने पैसे देना बंद कर दिया, तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पति ने तलाक देकर दूसरी शादी कर ली थी। आरोप लगाया कि अब पति आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर रहा है। इसके लिए फर्जी आईडी बनाई है। पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें चार महिलाएं भी आरोपी हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आगे की जांच की जा रही है।