फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Food hub to be developed in Sambhal at a cost of 1.46 crore.

Sambhal News: संभल में 1.46 करोड़ से विकसित होगा फूड हब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Food hub to be developed in Sambhal at a cost of 1.46 crore.
संभल। नगर पालिका द्वारा आम लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए दो महत्वपूर्ण कार्याें को मंजूरी दी गई है। इनमें एक अर्बन फैसिलिटी सेंटर और दूसरा फूड हब शामिल है। पालिका के जेई अमन वर्मा ने बताया कि इन परियोजनाओं पर कुल मिलाकर 3.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। फिलहाल टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद इन दोनों कार्याें को गति मिलेगी।
विज्ञापन

अर्बन फैसिलिटी सेंटर का निर्माण 1.88 करोड़ रुपये की लागत से पालिका कार्यालय के नजदीक ही होगा। इस केंद्र में कुल 10 दुकानें बनाई जाएंगी। इन दुकानों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को दस्तावेज संबंधी प्रक्रियाओं के लिए नगर पालिका के चक्कर लगाने से बचाना है। अब सभी आवश्यक दस्तावेज कार्य यहीं एक ही स्थान पर पूरे किए जा सकेंगे। इससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी। इसी परिसर की पहली मंजिल पर एक आवासीय भवन का भी निर्माण किया जाएगा। जिसमें स्टाफ और आम लोगों को सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन

00000
फूड हब से रोजगार के अवसर बढ़ेगा
फूड हब के निर्माण पर 1.46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह संभल-चंदौसी मार्ग पर रामलीला मैदान के कुछ हिस्से में निर्माण किया जाना है। इसमें 100 दुकानें तैयार की जाएंगी। ये दुकानें स्थानीय व्यापारियों को आवंटित की जाएंगी। फूड हब शहर के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह स्थानीय रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। एक ही स्थान पर सभी प्रकार के फूड की उपलब्धता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
अर्बन फैसिलिटी सेंटर से मिलेगी बढ़ी राहत


अर्बन फैसिलिटी सेंटर में नागरिकों को सभी आवश्यक नागरिक और नगरपालिका सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलती हैं। इसमें जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन व वितरण, हाउस टैक्स (गृह कर), जल कर जमा करने की सुविधा, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, और पेयजल से जुड़ी समस्याओं का पंजीकरण व संपत्तियों का रिकॉर्ड आदि दर्ज कराने जैसी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। एक ही छत के नीचे यह सुविधाएं मिलने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
0000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed