फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five injoured returning after taking holi dip

गंगास्नान कर लौट रहे टैंपो सवार पांच श्रद्धालु घायल, दो रेफर

Wed, 03 Jan 2018 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 03 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
Five injoured returning after taking holi dip
हादसा - फोटो : अमर उजाला
पूर्णिमा पर राजघाट से गंगास्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलट गया। इससे टैंपो सवार पांच श्रद्धालु घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दो घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


हादसा बहजोई-बबराला के बीच स्थित गांव जैतपुर की मढ़ैय्या के निकट हुआ।  मंगलवार को मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई-बबराला के बीच स्थित गांव जैतपुर की मढ़ैय्या के निकट दोपहर एक बजे करीब पूर्णिमा पर राजघाट से गंगास्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टैंपो अचानक पलट गया। इससे टैंपो सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े।
विज्ञापन


घायलों में थाना चंदौसी निवासी महिला जशोदा, थाना कुढ़-फतेहगढ़ के गांव रहोली निवासी सरबन व किरन, जिला मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव अमरपुरकाशी निवासी मुरारीलाल व रामखिलाड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जशोदा व मुरारीलाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक सामने आ गए एक बच्चे को बचाने के कारण टैंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed