{"_id":"682f7db1cab4fd405c05761c","slug":"five-bail-applications-of-three-rioters-of-sambhal-violence-rejected-chandausi-news-c-204-1-chn1003-120255-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल हिंसा के तीन उपद्रवियों की पांच जमानत अर्जियां खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल हिंसा के तीन उपद्रवियों की पांच जमानत अर्जियां खारिज
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। संभल हिंसा के तीन उपद्रवियों की पांच जमानत अर्जियों पर बृहस्पतिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एससीएसटी एक्ट के न्यायालय में सुनवाई हुई। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पांचों जमानत अर्जियां खारिज कर दीं।
बता दें कि 24 नवंबर 2024 को संभल में जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर किए गए सर्वे के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दो दर्जन से अधिक अधिकारियों समेत पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 40 नामजद और 2750 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज किए। अब तक पुलिस करीब 89 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। न्यायालय में जमानत के लिए उपद्रवियों की जमानत अर्जी लगातार खारिज हो रही हैं। अब तक लगभग 170-180 जमानत अर्जियां खारिज हो चुकी हैं।
बृहस्पतिवार को भी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एससीएसटी एक्ट रागिनी सिंह के न्यायालय में तीन उपद्रवियों की पांच जमानत अर्जियों पर सुनवाई हुई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को संभल कोतवाली के मुकदमा अपराध संख्या 333/24, 334/24 व 336/24 के आरोपी मोहम्मद हैदर की दो जमानत अर्जी, शाहद की दो जमानत अर्जी व फरदीन की एक जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। न्यायालय ने सभी पांचों जमानत अर्जियां खारिज कर दी हैं।