फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   firng in sapa bjp suporter

सपा-भाजपा समर्थकों में फायरिंग, दो जख्मी

Sun, 14 May 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 14 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
firng in sapa bjp suporter
mcd election - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरोनी में चुनावी रंजिश को लेकर सपा भाजपा समर्थकों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई। दोनों तरफ से सात राउंड फायरिंग हुई। इससे दो भाजपा समर्थकों को गोली लग गई।
विज्ञापन


गांव में फायरिंग के चलते अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां से डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


गांव हिरोनी निवासी पानसिंह और गेरिश में चुनावी विवाद चला रहा है। बताया जा रहा है कि, गेरिश ने भाजपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया था जबकि पान सिंह ने सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चला आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को शाम गेरिश अपने दो दोस्तों के साथ खेतों की तरफ जा रहा था। तभी पानसिंह के साथ आए तीन लोगों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इससे गेरिश और शेर सिंह को गोली लग गई। गोली दोनों पैर में लगी है। गोली लगते ही दोनों बुरी तरह घायल हो गए। फायरिंग के चलते गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 


सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के जिला अस्पताल भेजा। जहां से डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed