{"_id":"67d8826282f5e35b570ce310","slug":"fire-broke-out-in-namkeen-factory-under-suspicious-circumstances-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-120377-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शहजादी सराय में नमकीन फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शहजादी सराय में नमकीन फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के शहजादी सराय में स्थित नमकीन की फैक्टरी में सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। भीषण आग लगने से इलाके में खलबली मच गई। दमकल की दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी पुलिस कर रही है।
मियां सराय निवासी मोहम्मद हारिस ने बताया कि आठ महीने से वह मनोज कुमार की साझेदारी में नमकीन की फैक्टरी चला रहे हैं। सोमवार की शाम फैक्टरी बंद कर घर चले गए थे। मोहम्मद हारिस ने बताया कि करीब साढ़े आठ बजे आग लगने की सूचना मिली। जब मौके पर पहुंचे तो पूरी फैक्टरी में आग लग चुकी थी। दमकल को सूचना दी। दमकल की टीम ने आग पर काबू किया।
दमकल टीम के प्रभारी बाबराम ने बताया कि आग पर आधे घंटे में काबू पाया गया। छानबीन में यह भी पता चला है कि दमकल विभाग से फैक्टरी संचालक ने एनओसी नहीं ली। फैक्टरी में धान भी रखा हुआ था।
विज्ञापन
इसके अलावा तीन भट्ठी से नमकीन बनाई जा रही थी। वहीं, फैक्टरी संचालक मनोज कुमार ने बताया कि धान भी जल गया है। बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। आग लगने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भी जानकारी ली है।