फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fire broke out due to battery explosion, inverter and god idols were burnt to ashes

बैटरा फटने से लगी आग, इन्वर्टर व देव प्रतिमाओं पोशाक जलकर राख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to battery explosion, inverter and god idols were burnt to ashes
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के फव्वारा चौक स्थित सरस्वती देवी मंदिर के स्टोर में शुक्रवार की रात इन्वेटर का बैटरा फटने से आग लग गई। मंदिर से बाहर लपटे निकलते देख राहगीरों ने मंदिर के पुजारी को फोन कर घटना की सूचना दी। पुजारी ने पहुंच आसपास के लोगों के मदद से आग पर काबू पाया। आग से मंदिर से साठ हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

फव्वारा चौक पर प्राचीन सरस्वती देवी मंदिर है। प्रतिदिन की भांति मंदिर पुजारी विवेक शर्मा शुक्रवार की रात दस बजे मंदिर के बंद करके अपने घर मोहल्ला महाजन चले गए। रात तीन बजे पुजारी का परिचित फव्वारा चौक से गुजर रहा था तो मंदिर के धुआं निकलता देख उसने पुजारी को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुजारी अपने परिचितों के साथ मौके पर पहुंचे और मंदिर का दरवाजा खोल पहले बिजली का सिस्टम बंद किया। इसके बाद साथ आए परिचितों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुजारी विवेक शर्मा ने बताया कि इन्वेटर का बैटरा फटने से आग स्टोर में फैल गई। जिससे स्टोर में रखा इन्वेटर, मां सरस्वती की पोशाक जलकर स्वाह हो गई। जबकि मंदिर में देव प्रतिमाओं पर चढ़ाई गई पोशाक व मंदिर परिसर धुएं से काला हो गया। रात को घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। शनिवार की सुबह भक्तों ने पहुंच घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed