{"_id":"585442134f1c1bc72b6496fa","slug":"firauti-k-liye-apharan-hatya-ke-fenka-shav","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती के लिए अपहरण, हत्या कर फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरौती के लिए अपहरण, हत्या कर फेंका शव
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 17 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को युवक की लाश बरामद की है। महिला समेत छह आरोपी भी पकड़े गए हैं। फिरौती में दिए जाने वाले चार लाख रुपये और करीब छह लाख मूल्य के जेवर पुलिस को मिल गए हैं।
हयातनगर थाना क्षेत्र के नयागांव कमालपुर निवासी संजीव (25) पुत्र जगदीश सरन 11 दिसंबर को सुबह अपनी बाइक से नखासा थाना क्षेत्र के रंपुरा जट गांव में स्थित अपने खेत पर गया था। उसी समय संजीव का अपहरण कर लिया गया। जब शाम तक संजीव घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई उसका मोबाइल मिलाया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। परिजनों ने युवक की तलाश शुरू कर दी। अगले दिन 12 दिसंबर को दोपहर संजीव के चचेरे भाई सागर के मोबाइल पर फोन कॉल आई। इसमें 25 लाख रुपये की मांग की गई। परिजनों ने रुपये देने की हामी भर दी। अपहर्ताओं ने संजीव की डिस्कवर बाइक को तुर्तीपुर के जंगल में खड़ी होने की जानकारी दी। परिजन बाइक को घर लेकर आए।
शाम को परिजनों ने यह जानकारी एएसपी संभल को दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया।
परिजनों के साथ पुलिस भी अपहर्ताओं की तलाश में लग गई। इस बीच अपहर्ताओं का पीड़ित परिवार से फोन पर संपर्क बना रहा। अपहर्ताओं से जब परिजनों ने कहा कि 25 लाख नहीं हो पाएंगे तो उन्होंने फिरौती की रकम को घटाकर 10 लाख कर दिया। परिजनों ने चार लाख कैश और छह लाख कीमत के जेवर देने का इंतजाम किया। मुरादाबाद से गढ़ मुक्तेश्वर के बीच फिरौती का थैला देना तय हुआ। पीड़ित परिवार के सदस्य ट्रेन में सवार हो गए और आरोपियों के कहे मुताबिक उन्होंने बृजघाट के पास ट्रेन से थैला फेंक दिया। पुलिस का जाल पहले से बिछा हुआ था। जैसे ही एक आरोपी ने थैला उठाया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। उससे पूछताछ में पूरा केस खुलता चला गया।
विज्ञापन
उसकी निशानदेही पर शुक्रवार को असमोली थाना क्षेत्र के सेवड़ा जसरथ की ग्राम प्रधान के पति किशोरी के गन्ने के खेत से शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला समेत छह आरोपी भी पकड़े गए हैं। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शारीरिक तौर पर संजीव सक्षम था और अपराधियों द्वारा नशा दिए जाने के बाद भी वह पूरी तरह बेहोश नहीं हुआ। उसे बेसुध करने के लिए उस पर डंडे मारे गए।
जिसमें उसकी मौत हो गई। फोन पर पीड़ित परिवार से संपर्क बनाए हुए थे। वारदात में शामिल दो आरोपी रिश्ते में चचेरे तहेरे भाई हैं। बाकी चार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। एसपी बालेंदु भूषण से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घटना का खुलासा शनिवार को किया जाएगा। कुछ लोग पकड़े गए हैं जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।