फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fir on father

संपत्ति विवाद में लाइसेंसी बंदूक से बेटे ने पिता पर किए फायर, पैर में लगे छर्रे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
fir on father
चंदौसी (संभल)। कस्बे में संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में बड़े बेटे ने पिता पर लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिए।
विज्ञापन

वहां खड़े छोटे बेटे ने बचाने का प्रयास किया। हादसे में पिता के पैर में छर्रे लगे हैं। पिता ने आरोपी बेटे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली है।

चंदौसी के आजाद रोड निवासी विजय शंकर गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बड़ा बेटा संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद कर रहा है। बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने छोटे बेटे के साथ घर पर बैठे थे। उसकी दौरान उनका बड़ा बेटा लव गुप्ता आ गया। घर में रखी लाइसेंसी बंदूक उठा लिया। दो बार उसने हवाई फायर किए। तीसरी बार में सीधे गोली मारने के लिए फायर किया। इस दौरान उनके छोटे बेटे ने बंदूक में छीनने का प्रयास किया। हादसे में गोली उनके पैर के पास से होकर गुजर गई। उसे उनके पैर में छर्रे लगे हैं। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य परिजन भी आ गए। इसके बाद आरोपी मौके पर ही बंदूक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली है। विजय शंकर गुप्ता ने बताया कि लाइसेंसी बंदूक उनकी है। उन्होंने आरोपी बेटे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed