{"_id":"64f78a253e3934f995003bab","slug":"fir-lodged-with-police-for-assaulting-sso-and-lineman-of-bisaru-power-plant-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-2553-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिसारू बिजलीघर के एसएसओ व लाइनमैन से मारपीट करने के आरोप में पुलिस को दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिसारू बिजलीघर के एसएसओ व लाइनमैन से मारपीट करने के आरोप में पुलिस को दी गई तहरीर
Wed, 06 Sep 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बिसारू बिजलीघर के एसएसओ व लाइनमैन से मारपीट करने के आरोप में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पूरे मामले में सरकारी कार्य में बाधा व संपत्ति का नुकसान करने का भी आरोप लगाया गया है।बिसारू बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मी एसएसओ प्रशांत सागर पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव मछखेड़ा कोतवाली बहजोई ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार की रात साढ़े आठ बजे करीब वह बिजलीघर पर डॅयूटी कर रहा था। साथ में संविदा लाइनमैन बालकिशन भी था। तभी गांव ढाढौल व बिसारू के कुछ लोग बिजलीघर पर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। इससे उसे व लाइनमैन को चोटें आईं हैं। इसके अलावा हमलावरों की ओर से जान से मारने की धमकी देते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। सरकारी संपत्ति को हानि पहुंचाई। सरकारी दस्तावेज फाड़े व फीडरों पर तोड़-फोड़ की। साथ में मोबाइल भी ले गए। कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर वेद प्रकाश गुप्ता का कहना है कि मामले को लेकर जांच-पड़ताल कराई जा रही है।