फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fighting with the team that reached to check electricity in Sambhal

Sambhal: बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम को लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जेई, मीटर रीडर और दो लाइनमैन चोटिल

Fri, 03 Feb 2023 12:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 Feb 2023 12:51 PM IST
सार

जेई का आरोप है कि पूर्व सभासद के घर बिजली चोरी पकड़ी गई थी, उसने लोगों को भड़काया और सभी एकत्र हो गए। आरोप है कि लोगों ने चेकिंग का विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी और उन्हें दौड़ा लिया। मोहल्ले के महिला व पुरूष हाथों में लाठी डंडे, ईट पत्थर, सरिया लेकर उनका पीछा किया और खूब मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें घेर लिया।

विज्ञापन
Fighting with the team that reached to check electricity in Sambhal
बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौसी के नरौली के मोहल्ला बंजारी कुआं में शुक्रवार की चेकिंग करने पहुंची बिजली विभाग की टीम को लोगों ने दौड़ा लिया और लाठी डंडों से खूब मारपीट की। जेई, मीटर रीडर व दो लाइनमैन चोटिल हुए हैं। जेई मुलायम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर सीयूजी मोबाइल छीने और सरकारी कागज फाड़ने का आरोप लगाया है। जेई विद्युत की ओर से  नौ  नामजद व 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र जनेटा पर तैनात अवर अभियंता मुलायम सिंह यादव, दो लाइनमैन व एक मीटर रीडर के साथ शुक्रवार की सुबह करीब पौने सात बजे नरौली कस्बे में बिजली चेकिंग के लिए गए थे। मोहल्ला बंजरी कुआं में पूर्व सभासद के घर चेकिंग करते समय मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। जेई का आरोप है कि पूर्व सभासद के घर बिजली चोरी पकड़ी गई थी, उसने लोगों को भड़काया और सभी एकत्र हो गए। आरोप है कि लोगों ने चेकिंग का विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी और उन्हें दौड़ा लिया। मोहल्ले के महिला व पुरूष हाथों में लाठी डंडे, ईट पत्थर, सरिया लेकर उनका पीछा किया और खूब मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। उनमें सीयूजी नंबर के मोबाइल छीन लिए और सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। मारपीट में जेई मुलायम सिंह यादव, मीटर रीडर अविनाश कुमार, लाइनमैन दीपक शर्मा, लाइनमैन रवि कुमार चोटिल हुए हैं। 
विज्ञापन


जेई ने बताया कि भागते समय ही उन्होंने नरौली चौकी पुलिस को सूचना दे दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जेई मुलायम सिंह ने बताया कि कि आरोपी उन्हें कमरे में बंद करके दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दे रहे थे। तहरीर में नौ नामजद व 50-60 अज्ञात के खिलाफ लाठी डंडे, पत्थर लेकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने, मोबाइल छीनने, सरकारी कागज फाड़ने, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली टीम के साथ मारपीट किए जाने की सूचना मिली है। जेई की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -दीपक तिवारी, सीओ चंदौसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed