{"_id":"6463ea8225a32e1943090d96","slug":"fighting-with-soldiers-while-eating-food-three-including-hotel-operator-were-taken-into-custody-sambhal-news-c-15-1-148012-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खाना खाने के दौरान सिपाहियों के साथ मारपीट, होटल संचालक समेत तीन हिरासत में लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खाना खाने के दौरान सिपाहियों के साथ मारपीट, होटल संचालक समेत तीन हिरासत में लिए गए
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के डीएसएम शुगर मिल के नजदीक संचालित भोजनालय पर सिपाहियों के साथ मारपीट की घटना हुई है। पुलिस का दावा है कि दो सिपाही खाना खाने के लिए गए थे। इसी दौरान होटल संचालक से विवाद हो गया। मारपीट के दौरान रजपुरा थाने में तैनात सिपाही नवनीत कुमार को चोट लगी है। जिसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
वहीं होटल के रसोइया का कहना है कि कई सिपाही एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गाली गलौज करने लगे और जब विरोध किया तो मारपीट हुई। इस पूरी घटना की जांच सीओ गुन्नौर आलोक कुमार सिद्धू कर रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डा. श्रीशचंद्र ने बताया कि मंगलवार की शाम दो सिपाही खाना खाने के लिए होटल पर गए थे। सिपाहियों ने जल्दी भोजन कराने की बात कही थी। इसी दौरान कहासुुनी हुई। होटल संचालक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की। इसमें नवनीत को चोट लगी है। जिसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दूसरी ओर होटल के रसोइया ने बताया कि कई सिपाही बैठे हुए शराब पी रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गाली गलौज की और विवाद हो गया। मौके पर कई शराब की बोतल और बियर की डिब्बे मिले हैं। पुलिस ने मौके से होटल संचालक समेत तीन लोग हिरासत में लिए हैं। पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट के आरोप में देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।