फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fighting and stone pelting between two parties over division

Sambhal News: बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव

Sat, 29 Mar 2025 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 29 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting between two parties over division

विज्ञापन

सरायतरीन।
मिलक सैंजना में बंटवारे के मुकदमे में न्यायालय के आदेश पर जांच के लिए पहुंची टीम के लौटते ही दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें छह माह के मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलाें का मेडिकल कराया है। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हयातनगर क्षेत्र के मिलक सैंजना निवासी ऋषिपाल और प्रेमपाल में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार को न्यायालय के अमीन पवन सिंह जांच के लिए गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मौके का नक्शा बनाया। साथ ही लोगों के बयान दर्ज कर जाने लगे। उसी समय दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते देखते ही गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने छतों पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया। पथराव और मारपीट में ऋषिपाल पक्ष से अमरपाल, गायत्री, रेखा, वीरवती, वीर सिंह, ऋषिपाल और विकास का दस माह का बेटा सुमित घायल हो गया। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी चमन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed