फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fighting and stone pelting between two parties after breaking the boundary wall, 11 people injured

Sambhal News: चहारदीवारी तोड़ने पर दो पक्षों में मारपीट-पथराव, 11 लोग घायल

Thu, 08 Aug 2024 05:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 08 Aug 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting between two parties after breaking the boundary wall, 11 people injured
सरायतरीन (संभल)। गांव धुरैटा में बुधवार की शाम 5:30 बजे चहारदीवारी तोड़ने पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें एक महिला समेत दोनों पक्ष के 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग भाग गए। गांव में पुलिस तैनात की गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव धुरैटा रामौतार सैनी और शंकर सैनी पक्ष में मारपीट हो और पथराव हो गया। जिसमें एक पक्ष के रामौतार सैनी, नेपाल सैनी, अमर सिंह, वीरभान और दूसरे पक्ष से रमेश सैनी, जसवंत, लक्ष्मी सैनी, कमलेश देवी, हरप्रसाद और 11 वर्षीय रविंद्र घायल हो गए। रमेश सैनी ने बताया कि समाधि की चहारदीवारी को जबरदस्ती तोड़कर दरवाजा लगा रहे थे, मना करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट की गई। जिम्मेदार लोगों ने मामले को शांत कर दिया लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने छत पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के शंकर सैनी का आरोप है कि पुराना रास्ता यहीं से था, जिसे दूसरे पक्ष के लोगों ने चाहरदीवारी लगाकर बंद कर दिया है। पुलिस और एसडीएम से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। मामूली कहासुनी के बाद गाली गलौज की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के लोगों को लाठी-डंडे से मारा पीटा। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed