{"_id":"69b467a3c52b39260504bd3b","slug":"fight-for-cooking-gas-cylinders-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-133120-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रसोई गैस सिलिंडर के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रसोई गैस सिलिंडर के लिए मारामारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई(संभल)। रसोई गैस सिलिंडर को लेकर एजेंसी पर उपभोक्ताओं को मारामारी करनी पड़ी। कहीं, केवाईसी न होने तो, कहीं बुकिंग नंबर न लगने से कई उपभोक्ता एजेंसी से बिना सिलिंडर लिए ही बैरंग लौटे।
शुक्रवार को सुबह से ही नारायन टोला स्थित देव शांति रसोई गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ता पहुंचने लगे। यहां कई उपभोक्ताओं ने एजेंसी कर्मियों से बुकिंग नंबर न लगने की शिकायत की, तो किसी को केवाईसी न होने के कारण बिना सिलिंडर लिए ही एजेंसी से बैरंग लौटना पड़ा। इसके अलावा, कुछ उपभोक्ताओं की शिकायत थी कि बिना बुकिंग किए ही उनका सिलिंडर डिलीवर हो गया है।
एजेंसी संचालक अरविंद कुमार के मुताबिक, एक साथ कई-कई उपभोक्ताओं की ओर से सिलिंडर की बुकिंग के लिए फोन नंबर लगाए जा रहे हैं। इसके चलते सर्वर पर लोड होने के कारण बुकिंग नंबर मिलने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
वहीं, अधिकतर उपभोक्ताओं की केवाईसी नहीं हुई है। एजेंसी पर स्टाफ के माध्यम से उपभोक्ताओं की केवाईसी भी कराई जा रही है। केवाईसी के बाद उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध हो जाएगा। अरविंद कुमार ने कहा कि बिना ओटीपी के सिलिंडर डिलीवर नहीं हो सकता।