{"_id":"68ec036f4ba48028c8078e2c","slug":"fight-between-two-parties-in-village-bamnpuri-case-filed-against-nine-sambhal-news-c-204-1-chn1001-123695-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गांव बमनपुरी में दो पक्षों में मारपीट, नौ पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गांव बमनपुरी में दो पक्षों में मारपीट, नौ पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
धनारी(संभल)। गांव बमनपुरी में शनिवार रात जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू कर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गांव बमनपुरी निवासी राम खिलाड़ी और नेम सिंह के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार रात करीब नौ बजे यह विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पहले तो दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर मामले को शांत किया। मारपीट में एक पक्ष से राम खिलाड़ी, सतीश और रोहतास घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से नेम सिंह और बिजेंद्र सिंह को चोटें आईं।
सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। साथ ही, मौके से मलखान और जीतपाल को गिरफ्तार कर उनका चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में एसआई रामवीरेश की तहरीर पर दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद