फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fight between children in Ladam Sarai, officials rushed to the notice of dispute between two communities

लाडम सराय में बच्चों के बीच मारपीट, दो समुदाय के बीच विवाद की सूचना पर दौड़े अधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fight between children in Ladam Sarai, officials rushed to the notice of dispute between two communities
संभल। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देररात्रि बच्चों के मामूली विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद कुछ लोगों ने ईंट के टुकड़े फेंक दिए। सूचना मिलने पर एएसपी, सीओ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। ईंट लगने से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन

संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाडम सराय निवासी देवेश सैनी और यहीं के निवासी अदनान के बच्चों के बीच रविवार की रात करीब दस बजे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसमें मारपीट हुई। विवाद तब बढ़ा जब बच्चों के अभिभावकों को इसकी जानकारी हुई। वह भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कुछ लोगों ने ईंट के टुकड़े फेंके। देवेश ईंट के टुकड़े लगने से घायल हो गया। पुलिस को सूूचना मिली कि दो समुदाय के बीच विवाद हो गया है। दो समुदाय के बीच विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और सीओ जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि अदनान व ईद पर दिल्ली से आए उसके साथियों ने देवेश को पीटा। मामले की जानकारी करने के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आपसी मारपीट का मामला था। तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed