{"_id":"62324280f9643f7a0928aeea","slug":"fiercely-blown-gulal-in-educational-institutions-students-made-attractive-rangolis-sambhal-news-mbd421821839","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थानों में जमकर उड़ा गुलाल, विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक रंगोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थानों में जमकर उड़ा गुलाल, विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक रंगोलियां
विज्ञापन
संभल के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कालेज में होली के गीतों पर थिरकते शिक्षक।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। होली पर्व के अवसर पर बुधवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में होली महोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। अबीर गुलाल लगाकर जमकर होली खेली गई। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को भी गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं शिक्षक, शिक्षिकाओं ने बच्चों को केमिकल युक्त रंगों से दूर रहते हुए गुलाल एवं अबीर से होली खेलने की सलाह दी।
नगर के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान स्कूल में होली महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने होली के गीत गाए। साथ ही आकर्षक रंगोलियां बनाईं। स्कूल के प्रबंधक दीपक शर्मा ने होली का महत्व बताते हुए कहा कि पौराणिक कथा के अनुसार हिरण्य कश्यप की बहन होलिका भक्त प्रहलाद को अग्नि में लेकर बैठ गईं, जिसमें प्रहलाद बच गए और होलिका भस्म हो गईं। इसी क्रम में होली का त्योहार मनाया जाता है। प्रधानाचार्य विकास कुमार ने कहा कि होली भाईचारा, प्रेम, उमंग व सौहर्द का संदेश देता है। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिक्षिका अनीता श्रीवास्तव, पारुल ठाकुर, ज्योति सैनी, अंजली, शिवानी, अन्नू, सुमित, राकेश, मयूर, मुस्कान, अंशु, विपिन, ममता आदि मौजूद रहे।
वहीं शंकर भूषण शरण जनता इंटर कालेज में शिक्षकों ने होली पर्व पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही होली के गीतों पर जमकर थिरके। शिक्षकों ने बच्चों को केमिकल युक्त रंगों से दूर रहने व गुलाल की होली खेलने की अपील की। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह बर्तवाल, बॉबी, प्रेमचंद्र, प्रखर, वेदप्रकाश, अतुल, आशुतोष, जयप्रीत, मनीष, विपिन, मोहित त्यागी, अमन, हर्षल, दीपक त्यागी, रितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।