फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fever patients show symptoms of malaria, but tests fail to confirm

Sambhal News: बुखार के मरीजों में मलेरिया के लक्षण, जांच में पुष्टि नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fever patients show symptoms of malaria, but tests fail to confirm
चंदौसी। मई में कभी भीषण गर्मी तो कभी बरसात, जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से बजबजाते नालों में मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएचसी में इन दिनों बुखार के मरीज भी बढ़े हैं। अधिकांश बुखार पीड़ितों में मलेरिया जैसे लक्षण नजर आते हैं। प्रतिदिन 20 से 25 मरीजों की मलेरिया की जांच कराई जा रही है, उनमें मलेरिया की पुष्टि नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सीएचसी में इन दिनों रोजाना करीब 800 से 1000 के बीच मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से लगभग 20 से 25 मरीज ऐसे सामने आ रहे हैं, जिनमें मलेरिया जैसे लक्षण पाए जा रहे हैं। चिकित्सकों द्वारा ऐसे मरीजों की जांच कराई जा रही है, हालांकि अधिकतर मामलों में मलेरिया की पुष्टि नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बीते एक माह के आंकड़ों पर नजर डालें, तो सीएचसी की पैथोलॉजी लैब में करीब 232 मरीजों की मलेरिया जांच की गई, जिनमें केवल एक ही मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई है, जबकि शेष सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि मौसमी बदलाव और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के चलते बुखार जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मलेरिया जैसे लक्षण पाए जाने वाले मरीजों की जांच कराई जा रही है। ज्यादातर मामलों में जांच रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। ऐसे मरीजों को अपने घर और आसपास साफ-सफाई रखने, पानी को जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव की सलाह दी जा रही है।

...........................
मलेरिया के लक्षण
तेज बुखार आना
ठंड लगकर कंपकंपी होना
सिर दर्द होना
शरीर और मांसपेशियों में दर्द होना
अत्यधिक कमजोरी महसूस होना
उल्टी या जी मिचलाना
पसीना अधिक आना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed