फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fever fear in sambhal

असमोली के पांच गांवों में बुखार का प्रकोप, इलाज के लिए तीन गांवों में पहुंची टीमें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
fever fear in sambhal
ओबरी/संभल। असमोली क्षेत्र के पांच गांवों में बुखार का प्रकोप जारी है। बुखार की जद में पांच गांवों के सैकड़ों लोग हैं। तमाम लोगों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। बुखार की चपेट में आने से कई लोगों की मौत भी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार शिविर नहीं लगाए जा रहे हैं। जो अब तक शिविर लगाए गए हैं। उनमें औपचारिकताएं ही पूरी की जा रही हैं। जबकि प्रत्येक घर में एक बुखार से पीड़ित है। कईघर ऐसे भी हैं जिसमें पूरा परिवार ही बुखार की जद में आ गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को गांव मुबारकपुर बंद में दर्जनों की संख्या में बुखार से पीड़ित लोग मिले। इसी गांव के जुनैद पुत्र मुस्तकीम की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें देहरादून में भर्ती कराया गया है। डेंगू आशंकित बताया जा रहा है। गांव सैंधरी के मजरा तेलीपुरा में बुखार पीड़ितों की संख्या काफी है। इस गांव के शौकीन, बिलाल, नबाव जान, मोहम्मद शानू, जुबैर, तौकीर, राहेमीन, रवीश कुमार, रियाज उल आदि बुखार से गंभीर पीड़ित हैं।
विज्ञापन

बुखार पीड़ितों का उपचार मुरादाबाद के निजी अस्पतालों उपचार चल रहा है। सभी को डेंगू आशंकित बताया जा रहा है। इसके अलावा गांव ओबरी, तलवार और राजा गालिबपुर में भी बुखार पीड़ितों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की माने तो इस गांव में सैकड़ों लोग बुखार पीड़ित हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इस आंकड़े को गलत बता रहा है। सीएमओ डा. अमिता सिंह ने बुखार पीड़ितों को उपचार देने के लिए गुरुवार को तीन गांवों में टीमें भेजी हैं। दोपहर साढ़े तीन बजे करीब राजा गालिबपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी। गांव में 120 मरीजों का दवाई वितरण की गई है। गांव ओबरी, राजा गालिबपुर, तलवार में सैकड़ों से ज्यादा लोग बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed