{"_id":"617af8291bc3ac6d7363d708","slug":"faults-found-in-bsa-inspection-salary-of-five-including-headmaster-stopped-sambhal-news-mbd4077552200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए के निरीक्षण में मिली खामियां, प्रधानाध्यापक समेत पांच का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए के निरीक्षण में मिली खामियां, प्रधानाध्यापक समेत पांच का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को संभल के दो और चंदौसी के दो परीषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं छात्रों की संख्या काफी कम पाई गई तो कहीं बिल्कुल ही नहीं मिले। मिशन कायाकल्प के कार्यों का भी निरीक्षण किया। जिसके बाद कंपोजिट ग्रांट में गड़बड़ी की अशंका जताई है। बीएएस ने इस मामले में प्रधानाध्यापक समेत चार अध्यापकों का वेतन रोकते हुए जांच कमेटी बनाई है। जांच के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई हो सकेगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय मियां सराय नवीन नगर क्षेत्र संभल के निरीक्षण में मिड् डे मील मेन्यू के अनुरुप नहीं मिला। पठन-पाठन की स्थिति भी खराब मिली। कंपोजिट ग्रांट से मिशन कायाकल्प के तहत कार्य होने दिखाया गया है जबकि मौके पर जो कार्य मिला उसे नगर निकाय ने कराया है। इसमें भी गड़बड़ी की अशंका है। अनियमित्ताओं के कारण प्रधानाध्यापक इकराम अली और सहायक अध्यापक सादिया अजहर के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है। कंपोजिट विद्यालय नईवस्ती में भी तमाम तरह की अनियमित्ताएं मिली हैं। तिलत अफरोज, राना हिदायत के वेतन आहरण पर रोक लगाई है। वहीं चंदौसी में उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंद वल्लभ पंत के प्रधानाध्यापक अभिषेक गुप्ता, स्वाति गुप्ता का वेतन रोका गया है। सभी से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है।