फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmers will go to bilari today

कृषि कानूनों के विरोध में संभल से आज बिलारी कूच करेंगे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
farmers will go to bilari today
संभल/सिंहपुरसानी। कृषि कानूनों के विरोध में संभल जिले के किसान बड़ी संख्या में बिलारी कूच करेंगे। बिलारी में गन्ना समिति के मैदान में महापंचायत होनी है। किसानों के जाने का सिलसिला गुरुवार को सुबह से शुरू हो जाएगा। किसानों की महापंचायत को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत संबोधित करेंगे। पंचायत दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। पंचायत को संबोधित करने से पहले सिंहपुरसानी में नरेश टिकैत कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए सिंहपुरसानी में अपने संगठन के चुनिंदा पदाधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन

भाकियू के महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सिंहपुसानी में पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के निवास पर जाएंगे। दिवंगत योगेंद्र सिंह ऐसे किसान नेता रहे हैं जो भाकियू अध्यक्ष रहे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के करीबी थे। अब उनका बेटा सचिन चाहल किसानों की राजनीति में सक्रिय है। किसान पंचायत में संभल जिले से किसानों की भागीदारी अधिक से अधिक कराने के लिए प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव, भाकियू के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव, भाकियू पदाधिकारी महीदेव सिंह आदि ने कई गांवों में जनसंपर्क किया। किसानों को कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन के किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed