फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers angry over not holding talks, protest against SDM

Sambhal News: वार्ता नहीं करने पर गुस्साए किसान, एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 14 Jan 2024 04:06 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 14 Jan 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry over not holding talks, protest against SDM
गुन्नौर। तहसील परिसर में भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप है कि एसडीएम ने उन्हें वार्ता के लिए तहसील में बुलाया, लेकिन वह खुद शाम को चार बजे तक नहीं पहंचे। साथ ही अधिकारियों से वार्ता भी नहीं कराई।
विज्ञापन

भाकियू असली के पदाधिकारियों ने तीन जनवरी को विभिन्न मांगों को लेकर गुन्नौर में मेरठ-बदायूं मार्ग जाम कर दिया था। एसडीएम रमेश बाबू ने मांगों का निस्तारण कराने का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया था। साथ ही 13 जनवरी को अधिकारियों से वार्ता कराने पर सहमति जताई थी। शनिवार को जिला सचिव सतीश चंद्र निर्धारित समय पर कार्यकर्ताओं व किसानों के साथ एसडीएम के कार्यालय वार्ता करने के लिए दो बजे पहुंच गए। लेकिन एसडीएम तहसील में नहीं पहुंचे। शाम सवा चार बजे करीब एसडीएम तहसील परिसर पहुंचे। जहां राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह ने एसडीएम रमेशबाबू से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वार्तालाप करने के लिए कहा। जिस पर एसडीएम ने कहा कि वह सभी अधिकारियों को नहीं बुला सकते। जिले में अधिकारियों से मिलने का हफ्ते में एक दिन निर्धारित है। जिसमें जाकर किसान अपनी समस्या बता सकते है। जिस पर राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह ने कहा कि जो अधिकारी तहसील में मौजूद है, उन्हें बुलाकर संबंधित समस्या का समाधान कराया जाए, जिस पर एसडीएम ने किसी भी अधिकारी को बुलाने से साफ मना कर दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिला सचिव सतीश चंद्र ने बताया कि जल्द बड़ा आंदोलन तहसील प्रशासन के खिलाफ किया जाएगा। इस दौरान विमला देवी, कमलेश यादव, दीपिका, मोरध्वज, विजेंद्र सिंह, सोमवीर, हरिशंकर, लालाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed