{"_id":"623b7b8f53b9761fe466304c","slug":"farmer-was-shot-and-robbed-died-during-treatment-chandausi-news-mbd422428059","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को गोली मारकर लूटा, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को गोली मारकर लूटा, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी(संभल)। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव नेहटा मार्ग पर पुलिया के पास खेत से बाइक पर लौट रहे किसान को तीन लुटेरों ने सिर में गोली मारकर घायल कर दिया। पीछे बैठे साझीदार को भी पीटा। बाद में बदमाश आठ हजार नकदी और मोबाइल लूटकर ले गए। देर रात उपचार के दौरान घायल किसान की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोधियान निवासी वेदराम (23) खेती करने के साथ-साथ ट्रैक्टर से जमीन की जुताई का काम भी करता था। किसान वेदराम अपने साझीदार तालेवर निवासी करेली रोड के साथ बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव कैथल के निकट खेत पर गया था। खेत से बैंगन तोड़कर वेदराम अपने साझीदार के साथ बाइक से गांव नेहटा में ठेके पर जुताई के लिए जमीन देखने गया था।
शाम करीब आठ बजे गांव से आते समय नेहटा की पुलिया के पास तीन लुटेरे सामने खड़े दिखाई दिए। लुटेरों ने सामने से चलती बाइक पर वेदराम के सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद सड़क पर बाइक गिर गई।
विज्ञापन
बाइक से गिरने पर तालेवर की जेब में रखा मोबाइल निकल गया और दूर जा गिरा। तभी तीनों लुटेरों ने किसान वेदराम और तालेवर की तलाशी ली। जिसमें वेदराम की जेब से आठ हजार रुपये व मोबाइल निकाल लिया। तालेवर के पास कुछ नहीं मिलने पर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद लुटेरे फरार हो गए। तालेवर ने सड़क किनारे पड़े अपने मोबाइल से वेदराम के परिजन व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए उपचार के लिए सीएचसी भेजा। यहां दोनों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया थाए जहां देर रात उपचार के दौरान वेदराम की मौत हो गई। चार माह पहले हुई थी शादी : कन्हैया ने बताया कि उसके भाई वेदराम की शादी चार माह पहले ही हुई थी।
दो साल पहले पिता की पीट-पीटकर की गई थी हत्या
वेदराम के भाई कन्हैया ने बताया कि उनका जमीन को लेकर परिवार के लोगों से विवाद चल रहा है। दो साल पहले पिता लाखन सिंह के साथ आरोपियों का विवाद हो गया था। आरोपियों ने उनकी पीट.पीटकर हत्या कर दी थी।
पुरानी रंजिश से भी जोड़कर देख रही पुलिस
परिवार के साथ जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। पुलिस घटना को पुरानी जमीनी रंजिश से जोड़कर देख रही है।
प्रथम दृष्टया मामला लूट का लग रहा है। परिजनों ने पुरानी रंजिश की बात भी बताई है। जांच में सभी बिंदुओं को शामिल किया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है, शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
आलोक सिद्ध, सीओ चंदौसी