{"_id":"68488b2fec502269f20d72e8","slug":"expressed-anger-over-kaushambi-incident-demanded-action-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-123504-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कौशांबी घटना पर रोष जताया, कार्रवाई की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कौशांबी घटना पर रोष जताया, कार्रवाई की मांग उठाई
विज्ञापन
संभल। ब्राह्मण शक्ति संघ की मंगलवार को सरायतरीन में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कौशांबी में एक ब्राह्मण परिवार पर हुई अत्याचार की घटना पर रोष जताया। घटना की सीबीआई जांच की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के आवास पर हुई बैठक में कौशांबी जिले में पुलिस की बर्बरता पूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। मुख्य वक्ता बनवारी लाल पाठक ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ब्राह्मण समाज को संगठित होना अत्यंत आवश्यक है। प्रदेशाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
महामंत्री राज कुमार शर्मा ने कहा कि समाज को मजबूत और संगठित करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाए और जरूरतमंद परिवारों से जुड़ने के प्रयास किए जाएं। वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही कार्रवाई की मांग की जाएगी। अल्टीमेटम दिया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान मुकेश गौड़, विवेक शर्मा, मुकेश शर्मा, सतीश शर्मा, गौरव शर्मा, प्रभाकर शुक्ला, अभिनंदन शर्मा, विशाल पाठक, शैलेश उपाध्याय आदि रहे।