फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Everywhere the tunes of patriotism reverberated

हर तरफ देश भक्ति के तराने गूंजे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Everywhere the tunes of patriotism reverberated
हर तरफ देश भक्ति के तराने गूंजे
विज्ञापन

संभल। जिले के शैक्षिक संस्थानों, सरकारी कार्यालय व सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस उत्साह व धूमधाम से मनाया। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर शहर में दिनभर तिरंगा यात्रा निकाली गईं। पूरा शहर भारत माता की जय व वंदे मातरम के जयघोष से गूंजता रहा। देशभक्ति तरानों से लोगों के मन में देशभक्ति दिखाई दी। वहीं युवाओं ने भी बाइक द्वारा तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।

इसी क्रम में सोमवार को नगर के एमजीएम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह व प्रबंध समिति के कनिष्क उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य चौधरी अशरफ अली, सहसचिव विनय कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल, डॉ. संजय बाबू दूबे, छात्रा नूरीन, श्रेया, फैजिया मानसी, नितिन, शैलिना बी आदि आदि मौजूद रहे। हयातनगर स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. प्रभा शर्मा ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान डॉ. तनुज कुमार, डॉ. जीत सिंह, डॉ. अब्दुल रहमान, डॉ. आसिम, प्रमोद कुमार, सबा खान, सुभाष बाबू, फरीद खान, मोहम्मद अहमद, साक्षी यादव, प्रदीप कुमार, अमन, केशव कश्यप, फाजला अलीम आदि छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाए। हिंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विनोद कुमार खन्ना ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का गायन किया। मेजर दिवारी लाल के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने शहर में रैली निकाली। इस दौरान वसीम उल हक, संजय पोली, ममलूकुर्रहमान, सुनील कुमार, सजंय सांख्यधर, तनवीर आलम, सुधीर गर्ग, नवाब साद आदिल, दीपक कुमार, डॉ. कुमार देव व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान ने अपने विचार रखे। चंदौसी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं व शिक्षिकाओं ने चौधरी सराय में रंगोली बनाई और छात्राओं ने बैंड की धुन पर देशभक्ति तराने गए। इस दौरान प्रधानाचार्य शिवशंकर शर्मा आदि मौजूद रहे। बाल विद्या मंदिर में भी विद्यालय के प्रबंधक हरीश गर्ग ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोहा। वहीं बृजरतन सुंदर आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. विनीता रस्तोगी, प्रबंधक अरुणा गुप्ता व अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान आशा त्यागी, शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं। हल्लू सराय स्थित श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान स्कूल में पुरुषोत्तम शरण वर्मा, प्रवीण कुमार वर्मा, रुपेश सर्राफ, प्रबंधक दीपक शर्मा, प्रधानाचार्य विकास कुमार वर्मा, आचार्य पंडित शोभित शास्त्री, हिमांशु कश्यप, सीमा आर्य ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान अदिति वर्मा, उमाशंकर वर्मा, आनंद शर्मा, प्रीति शर्मा, सीमा आर्य, पारुल ठाकुर, ज्योति सैनी, शेखर कुमार, गौरव कश्यप, शीतल ठाकुर, रूपाली, निशा रस्तोगी, अंजू सैनी, कमल, मुस्कान, ममता, किरण ठाकुर, अनु, आकांक्षा ठाकुर आदि मौजूद रहे। दुर्गा कॉलोनी स्थित ज्ञानदीप मंदिर में अजय कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। सुमन शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मिशन इंटरनेशलन स्कूल में भी प्रबंधक मुशीर खां तरीन, निर्देशिका शबाना कौसर व प्रधानाचार्य शाने रब ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जियाउल्लाह खां, मामून खां आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। मोहल्ला हिलाली सराय स्थित नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सदर विधायक इकबाल महमूद ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यालय संयोजक सईद अख्तर इसराईली, प्रधानाचार्य कुमारी रफत जहां आदि मौजूद रहे। मुरादाबाद मार्ग स्थित एंजिल्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक शरमीन खान व चेयरमैन अरीफ आलम ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ध्वजारोहण किया। चंदौसी मार्ग स्थित श्री साईं आराधना पब्लिक स्कूल में प्रबंधक भगवान दास व सुशील कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान आरती शर्मा, यासमीन, सूरवीर, तराना, शगुफ्ता, अर्शी, कसक, शबनूर, दिशा, मीनू, हिमांशी, जया आदि मौजूद रहे। दीपा सराय स्थित एसएनएम जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक जकाउल्लाह ने ध्वजारोहण किया। दूसरी ओर रंपुरा जट स्थित गोया वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय के संस्थापक आलोक गर्ग, प्रबंधक आकाश गर्ग, प्रधानाचार्य स्वाति गुप्ता व उप प्रधानाचार्य अनुभव ने ध्वजारोहण किया। एचएम ग्लोबल स्कूल में मुख्य अतिथि हसीबुर्रहमान व विशिष्ट अतिथि हाजी अजीबुर्रहमान ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य जमालुद्दीन लबीबुर्रहमान, शकीबुर्रहमान आदि मौजूद रहे। द गुरुकुल विद्यालय में भी मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान रूद्रांशी, अवनी, रिषभ, अफनान, अर्बिका, आस्था, अदिति, कनक, रौनक, मोहित, अंशिका, वंशिका, सिद्धि, शीतल, आकांशा चौधरी, दिशा, समीक्षा, संगीता, स्वाति, मंयक, विनित, हिना, नीलम व सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed