{"_id":"59175e904f1c1b1522852ce6","slug":"engine-go-away-at-the-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर सिग्नल देखे दौड़ा दिया इंजन, पटरी से उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर सिग्नल देखे दौड़ा दिया इंजन, पटरी से उतरा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 14 May 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
rajyrani derailing track mantinece
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइवर की लापरवाही से शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। इंजन के बेपटरी होने के बाद रेल महकमे में खलबली मच गई। रेलवे के जिम्मेदारों ने तत्काल तकनीकी विभाग को सूचना दी।
मुरादाबाद से आए अधिकारी और कर्मचारी पांच घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को पटरी पर ला सके। बताया जा रहा है कि, बगैर सिग्नल देखे ही ड्राइवर ने इंजन दौड़ा दिया था।
रेलवे स्टेशन पर बिजनौर स्पेशल मालगाड़ी का इंजन शनिवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे प्लेटफार्म संख्या तीन के पास (लूप लाइन पर) ट्रैक पर शंटिंग कर रहा था। इस दौरान इंजन पटरी से उतर गया, इससे स्थानीय अफसरों में खलबली मच गई। स्थानीय अफसर पहुंचे और मुआयना किया।
विज्ञापन
इसके बाद स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा ने साढ़े तीन बजे तकनीकी विभाग को जानकारी दी। इस पर मुरादाबाद से चंदौसी रेलवे स्टेशन पर तकरीबन 4.25 पर पहुंची टीम ने इंजन के बेपटरी होने की जांच की।
मशीनों की मदद से पटरी पर लाने के लिए मशक्कत की। तकनीकी विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम 05:22 बजे इंजन को पटरी पर पहुंचाया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद हालात सामान्य हो सके।
हादसे की वजह तलाशने के लिए बिंदुवार समीक्षा की गई। जांच के दौरान पॉवर केबिन और चालक की लापरवाही को आधार बनाकर विश्लेषण किया गया। प्रथम दृष्टया जांच में चालक की लापरवाही सामने आने की बात कही गई है।
चालक पर सिग्नल नहीं देखने का आरोप लगा है। जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीडब्ल्यूआई केएल मीना, टीआई समेत अन्य तकनीकी स्टाफ मौजूद रहा।