फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Encroachment removed from Munni Mata Temple, Paap Mochan Tirth

Sambhal News: मुन्नी माता मंदिर, पाप मोचन तीर्थ से हटाया अतिक्रमण

Sun, 12 Jan 2025 06:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 12 Jan 2025 06:22 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Munni Mata Temple, Paap Mochan Tirth
संभल में कोतवाली के सामने अवैध दुकानें तोड़तीं जेसीबी - फोटो : संवाद

विज्ञापन
संभल। पालिका की टीम ने शनिवार को शहर के तिवारी सराय स्थित मुन्नी माता मंदिर, पापमोचन तीर्थ और गजेंद्र बाबा जी समाधि से अतिक्रमण हटवा दिया। मंदिर के आसपास तमाम अवैध कब्जे कर लिए गए थे। जिस कारण काफी अव्यवस्था फैली हुई थी।
शुक्रवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। इसी क्रम में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि संभल में 68 तीर्थ और 19 कूप की मान्यता है। इसमें 24वें नंबर पर दर्ज पापमोचन तीर्थ शामिल है। इस परिसर में कुंड भी है। मंदिर के आसपास की जमीन पर एक समुदाय के कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जे कर लिए गए थे। अवैध कब्जा कर बांस बल्ली और पत्थर का काम किया जा रहा था। एसडीएम और पालिका ईओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटवाया गया है। डीएम ने बताया कि तीर्थ और कूप पर हुए अवैध कब्जे लगातार हटवाए जा रहे हैं। जिससे इन कूप और तीर्थ का सौंदर्यीकरण कराया जा सके। कब्जा जिन लोगों के द्वारा किया गया था उन्हें चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article