फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Encroachment removed from around the district hospital, warning given

Sambhal News: जिला अस्पताल के आसपास से हटवाया अतिक्रमण, दी चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from around the district hospital, warning given
संभल। जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का नए सिरे निर्माण कराने के लिए प्रशासन ने सोमवार को शंकर चौराहे से यशोदा चौराहे तक दोनों ओर का अतिक्रमण ध्वस्त करवा दिया।
विज्ञापन

का नए सिरे से निर्माण होगा। निर्माण इस तरह से होगा, कि एक गेट मुख्य मार्ग पर रहेगा, जबकि दूसरा अस्पताल के अंदर। केंद्र के बनने से लाजिमी ही यहां भीड़भाड़ बढ़ेगी। इस कारण कोई समस्या न हो, इसके लिए प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई शुरू की है। सोमवार को शुरुआती कार्रवाई में अतिक्रमण को हटवाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि शंकर चौराहे से यशोदा चौराहे तक दोनों ओर अतिक्रमण है। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए दो दिन पहले नगर पालिका के द्वारा अनाउंसमेंट कराया लेकिन लोगों ने खुद नहीं हटाया। जिसके बाद सोमवार को शाम चार बजे के करीब सिटी मजिस्ट्रेट खुद ही अतिक्रमण हटवाने के लिए निकल पड़े। उन्होंने यशोदा चौराहे से कार्रवाई शुरू कराई, जाे शंकर चौराहे तक पूरी की गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दोबारा अतिक्रमण न करने की स्पष्ट हिदायत दी गई है। यदि दोबारा कहीं अतिक्रमण मिलेगा, तो विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सामान भी जब्त किया जाएगा। इसलिए कोई भी अतिक्रमण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
गेस्ट हाउस में छापा मारकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़वाया
संभल। सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण हटाने के दौरान शंकर चौराहे के निकट एक गेस्ट हाउस में भी चेकिंग की। यहां एक कमरा अंदर से बंद था। इसे बीस मिनट तक नहीं खोला गया। बाद में खुला तो व्यक्ति आपत्तिजनक हालत में मिला। साथ में एक महिला भी मिली। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसे पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जैसे भी निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुरूप कार्रवाई आगे बढ़ाएंगे। वहीं, गेस्ट हाउस के संचालक को नोटिस दिया जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed