{"_id":"67e6f8298bf65f982508177a","slug":"employment-servants-and-other-mnrega-workers-are-in-trouble-due-to-non-payment-of-full-outstanding-honorarium-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-120796-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पूरा बकाया मानदेय न मिलने से रोजगार सेवकों समेत अन्य मनरेगाकर्मी मुश्किल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पूरा बकाया मानदेय न मिलने से रोजगार सेवकों समेत अन्य मनरेगाकर्मी मुश्किल में
Sat, 29 Mar 2025 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
बहजोई।
छह माह के बकाया मानदेय के स्थान पर मनरेगा कर्मियों को किसी ब्लॉक में एक माह, किसी में तीन माह, तो किसी में चार माह का भुगतान नसीब हो सका है। इससे कर्मचारियों को मुश्किल हो रही है।जिले के आठ विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में बतौर मनरेगाकर्मी 410 रोजगार सेवक समेत 9 अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) , 6 लेखाकार, 3 कंप्यूटर ऑपरेटर तथा 35 तकनीकी सहायक (टीए) तैनात हैं। इन सभी 463 मनरेगाकर्मियों को करीब छह माह से अधिक के बकाया मानदेय के स्थान पर कम मानदेय उपलब्ध हो सका है। इससे यह सभी मनरेगाकर्मी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। रोजगार सेवक संघ के जिला महामंत्री नवनीत यादव ने बताया कि बहजोई ब्लॉक के रोजगार सेवकों को एक माह का मानदेय ही मिला है। वहीं, कई रोजगार सेवकों को तो आठ माह से मानदेय नहीं मिला है। इसके अलावा ब्लॉक बनियाखेड़ा में चार माह से, रजपुरा में 11 माह के बकाया मानदेय में से कुल तीन माह का मानदेय ही मिला है। आठ माह का मानदेय अभी बकाया है। ऐसे में बच्चों की की पढ़ाई की फीस आदि के लिए मुश्किल हो रही है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर यादव का कहना है कि सात माह के बकाया मानदेय में तीन माह का मानदेय मिला है। चार माह का अभी बकाया है। इससे आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। बहजोई ब्लॉक प्रभारी पवन यादव का कहना है कि छह माह के बकाया मानदेय में एक माह का मानदेय ही मिला है। पांच माह मानदेय शेष है। डीडीओ रामआशीष का कहना है कि जो बजट मिला है, उसके हिसाब से रोजगार सेवकों को मानदेय दिया गया है। शेष मानदेय बजट मिलने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा।