फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Emphasis was placed on maintaining the unity and strength of the organization.

Sambhal News: संगठन की एकता व मजबूती को बनाए रखने पर दिया जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Emphasis was placed on maintaining the unity and strength of the organization.
बहजोई(संभल)। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन (WBF) के संस्थापक चेयरमैन पं. मांगे राम शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर स्मृति व श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। ललित मोहन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मांगे राम शर्मा के जीवन, विचारों व उनके ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद करना तथा युवाओं के बीच उनके एकता, शिक्षा, संस्कृति व संगठन के संदेश को फैलाना है।रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर व पुष्पांजलि से हुई। वक्ताओं ने कहा कि मांगे राम शर्मा ने ब्राह्मण समाज को संगठित कर उसे आत्मनिर्भरता और सम्मान की दिशा दी। साथ ही वर्ष 2000 में अमेरिका से विश्व ब्राह्मण आंदोलन की शुरुआत की। वहीं, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया। उनका कहना था कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।
विज्ञापन

इसके अलावा युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबर स्वामी व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंडित मनोज गौतम का संदेश भी पढ़ा गया। इस बीच लोगों ने मांगे राम शर्मा के आदर्शों पर चलते समाज को शिक्षा, संस्कार व एकता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed