{"_id":"5ab94b674f1c1ba3238b756a","slug":"electric-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मी हड़ताल पर, अधिकारी सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मी हड़ताल पर, अधिकारी सतर्क
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली व्यवस्था का निजीकरण का निर्णय लिया है। इसके विरोध में बिजली कर्मचारियों के संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। उनकी प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर शासन और प्रशासन भी सतर्क हो गया है। हड़ताल से जनता को कोई परेशानी न हो, इसके लिए डीएम आनंद कुमार सिंह ने बैठक कर उप जिलाधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।
उन्हें सब स्टेशनों का भ्रमण करने के निर्देश दिए। संविदा कर्मचारियों के माध्यम से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। संभल के अपर जिलाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। वहीं पर अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पावर फार आल योजना को प्रदेश सरकार लागू करने जा रही है।
इसके तहत प्रदेश के चिह्नित नगरों में विद्युत वितरण प्रणाली के विस्तार औैर सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक पूंजी निवेश की व्यवस्था, लाइन हानि को कम करने, उपभोक्ता सेवाओं में वांछनीय सुधार लाने तथा शासन के सीमित वित्तीय संसाधन को ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत वितरण प्रणाली के विस्तार घरों को विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिस्ट्रीब्यूशन फ्रेंचाइजी व्यवस्था को लागू किया जाना है।
विज्ञापन
इस निर्णय के विरोध में विद्युत संगठनों ने आंदोलन का मन बनाया है। पहले चरण में निजीकरण की व्यवस्था लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ और मुरादाबाद में लागू होगी पर संगठन प्रदेश भर
में कार्य बहिष्कार की तैयारी कर रहा है।