फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electric current ran in the line while connecting jumper, private lineman died

Sambhal News: जंफर जोड़ते लाइन में दौड़ा करंट, प्राइवेट लाइनमैन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Electric current ran in the line while connecting jumper, private lineman died
गुन्नौर। क्षेत्र के गांव गंगावास में रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे विद्युत लाइन में करंट दौड़ गया। हादसे में जंफर जोड़ रहे गांव कैल निवासी प्राइवेट लाइन नन्हें (30) की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जेई ने विभाग का लाइनमैन होने और शटडाउन लिए जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

गुन्नौर के गांव गंगावास में जर्जर लाइन पर मरम्मत का काम चल रहा है। एक ठेकेदार ने गांव कैल निवासी नन्हें को निजी तौर पर लाइनमैन रख रखा है। रविवार की रात गांव में काम होने के बाद जंफर जोड़े जा रहे थे। नन्हें खंभे पर चढ़ा हुआ था। इस दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया। करंट आने से नन्हें खंभे पर ही लाइन में चिपक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी ठेकेदार मौके से गायब हो गया। परिजनों को भी सूचना दी है। पुलिस शव को खंभे से उतरवा रही है। मृतक के दो बेटे, दो बेटियां हैं। परिजनों ने बताया कि वह सात साल से बिजली लाइनमैन का काम कर रहा है। उन्हें नहीं पता कि वह प्राइवेट लाइनमैन है या विभाग का लाइनमैन।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed